हल्द्वानी। जल संस्थान ने लंबे समय से पानी का बिल जमा नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसके तहत संस्थान ने अभियान चलाकर 19 बकाएदारों को नोटिस दिए हैं। इसके साथ ही पानी के 3 कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की गई है। 

दरअसल, पानी का बिल जमा नहीं करने वालों की वजह से जल संस्थान को करोड़ो रुपये का बकाया हो गया है। इस बीच विभाग ने बकाएदारों से वसूली करने के लिए उनकी लिस्ट बनाकर अभियान शुरू किया है। इसके तहत विभाग की टीम ने इंदिरानगर इलाके में 19 बकाएदारों को नोटिस थमाए हैं और 2 बड़े बकाएदारों के पानी के कनेक्शन भी काट दिए हैं। वहीं, एक अवैध कनेक्शन भी काटा गया है। अभियान के दौरान 13 बकाएदारों द्वारा मौके पर ही बिल जमा कराए जाने की खबर है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नोटिस दिए जाने के बाद भी बिल नहीं चुकाने वालों के पानी के कनेक्शन काटे जाने के साथ ही उन्हें ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। बकौल रिपोर्ट्स, ब्लैकलिस्ट किए गए लोगों को पानी का कनेक्शन फिर कभी नहीं दिया जाएगा।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *