हरिद्वार। पुलिस के एक्शन ने एक महिला के माथे पर खींची चिंता की लकीरों को खुशी में बदल दिया। दरअसल, बेटी की शादी के लिए हरियाणा से हरिद्वार पहुंची एक महिला का नोटों से भरा बैग ई-रिक्शा में छूट गया। मामले की सूचना मिलने पर सक्रिय हुई पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही समय में बैग को सुरक्षित बरामद कर लिया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बेटी की शादी कराने के लिए हरिद्वार पहुंची थी। वह होटल जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हुई। इस दौरान उसका नगदी से भरा बैग रिक्शा में ही छूट गया। बैग में कुल ₹2 लाख 16 हजार रुपये रखे हुए थे। बैग गुम होने की जानकारी मिलते ही महिला ने हरिद्वार पुलिस से संपर्क किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और बैग को ढूंढ लिया। बैग सुरक्षित मिलने के बाद महिला की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए। उसने हरिद्वार पुलिस का धन्यवाद किया। Post navigation Dehradun: प्रमुख सचिव ने लिया सरकारी स्कूल का जायजा; छात्रों से पूछे गणित के सवाल Haldwani-Rudrapur रोड 11 फरवरी को 12 घंटे रहेगी बंद, जानें डायवर्जन प्लान