उत्तराखंड

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर छापा मारा है। खबरों के मुताबिक, इस दौरान भारी मात्रा में नकदी और ज्वैलरी बरामद हुई है। इसके बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर बड़ा फैसला लेने की बात बताई है।

उन्होंने लिखा, “मैंने अभी अपने इष्ट देवता का स्मरण करके एक बड़ा निर्णय लिया है…मैं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य हूं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य हूं…मैं बहुत विनम्रता पूर्वक इन दोनों पदों से हटना चाहूंगा, क्योंकि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी मेरी वजह से नहीं आनी चाहिए।”

हरीश रावत ने शुक्रवार देर रात की गई पोस्ट में लिखा, “सामने टीवी पर खबर आ रही है कि देहरादून में हरीश रावत के पीए के पास भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी आदि पकड़ी गई या पकड़ाई गई।” उन्होंने लिखा, “जीना एक निहायती सज्जन, विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति हैं।”

बकौल रावत, यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की और यदि इस तरीके की कोई भी गलती उन्होंने की है, उसके प्रमाण हैं तो उनके इस तथाकथित दुस्साहसिक कृत्य के लिए मैं लज्जित हूँ। उन्होंने कहा, “मुझे इस आरोप पर बिल्कुल विश्वास नहीं है।”

रावत ने कहा, “मुझसे जब भी कोई व्यक्ति पूछता था कि चुनाव कब हो रहे हैं? तो मैं हंसी में उनसे कहता था कि भई चुनाव तब होंगे, जब सीबीआई मेरे दरवाजे पर दस्तक देने आएगी। यदि अभी नहीं आई है तो इसका अर्थ है कि चुनाव अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में ही होंगे। उन्होंने आगे कहा, “…इस बार मेरे घर पर नहीं, मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है।”

बकौल रावत, कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यदि उनके किसी सहयोगी से जुड़ा मामला पार्टी के संघर्ष को कमजोर करता है तो वह ऐसा नहीं चाहते।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

6 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

6 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago