धर्म-कर्म

श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने की तिथि हुई घोषित, जानें डिटेल्स

देहरादून। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने सोमवार को मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा करने को लेकर मुलाकात की। इस दौरान मौसम के हालातों का आकलन करने और विचार-विमर्श के बाद गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट 23 मई, 2026 (शनिवार) को खोलने पर सहमति बनी। 

गौरतलब है कि ट्रस्ट इस यात्रा का संचालन राज्य सरकार के समन्वय में करता है। ट्रस्ट द्वारा तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया में अपनी धर्मशालाओं में मुफ्त ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाती है। इसके साथ ही श्री हेमकुंड साहिब जी पर भी लंगर परोसा जाता है लेकिन उच्च ऊंचाई और सीमित सुविधाओं के कारण तीर्थयात्रियों को रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं है।

यह फैसला पिछले वर्षों की तुलना में कम बर्फबारी होने के कारण संभव हुआ है जिससे जलवायु परिस्थितियां यात्रा के शीघ्र आरंभ के लिए अनुकूल सिद्ध हो रही हैं। हालांकि, जलवायु परिवर्तन के कारण इस वर्ष कम बर्फ पड़ी है लेकिन मौसम अप्रत्याशित रहता है। पिछले वर्षों के रुझान को ध्यान में रखते हुए, ट्रस्ट ने यात्रा को इस वर्ष थोड़ा पहले शुरू करने का फैसला लिया है। गौरतलब है कि इस साल चारधामों के कपाट अप्रैल में खोले जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। 

राज्य सरकार की ओर से किया जाएगा पूरा सहयोग: मुख्य सचिव

मुलाकात के दौरान मुख्य सचिव ने राज्य सरकार की ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चारधाम व श्री हेमकुंड साहिब जी आने वाले सभी तीर्थयात्रियों के लिए सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कोशिश करेगी।

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago