प्रतीकात्मक तस्वीर
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली।
दरअसल, यहां रविवार शाम स्थानीय लोगों को नाले में एक शख्स का शव पड़ा दिखाई दिया। इसकी सूचना आग की तरह फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर कब्जे में ले लिया और उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस को कामयाबी नहीं मिली।
पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, शख्स की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस ने कहा है कि आसपास के थानों में सूचना भेजकर यह पता लगाया जा रहा है कि यह शव किसी गुमशुदा शख्स का तो नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।
ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…