हल्द्वानी। जसपुर के पूर्व विधायक की गाड़ी पर कथित तौर पर डंपर चढ़ाने की कोशिश की गई है। शिकायत मिलने पुलिस ने पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ जानलेवा हमले के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इलाके के पूर्व विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि पिछले दिनों वह अपने कुछ साथियों के संग काशीपुर जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान एक डंपर चालक ने वाहन को लापरवाही और तेज रफ्तार से चलाते हुए उनकी गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की।
बकौल सिंघल, इस दौरान उनकी गाड़ी के ड्राइवर ने सूझबूझ का परिचय दिया जिससे वह और उनके साथी बाल-बाल बच पाए। पुलिस ने मामले में पूर्व विधायक सिंघल की तहरीर के आधार पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…