हल्द्वानी। भारतीय रेलवे ने होली के मौके पर लोगों की सुविधा के लिए मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल (09075/09076) सुपरफास्ट साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। इस ट्रेन में सेकंड ऐसी से लेकर जनरल कैटेगरी तक के कोच होंगे
रेलवे के मुताबिक, इस ट्रेन का संचालन मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन से 25 फरवरी और 4, 11, 18 व 25 मार्च को होगा। वहीं, यह ट्रेन काठगोदाम से 26 फरवरी और 5, 12, 19 व 26 मार्च को चलाई जाएगी। होली स्पेशल ट्रेन काठगोदाम से शाम 5:30 बजे चलकर अगले दिन रात 9 बजे मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, मुंबई सेंट्रल से यह ट्रेन सुबह 10:55 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें थर्ड एसी के 5, सेकंड एसी का एक, स्लीपर के 8, जनरल सेकंड कैटेगरी के 2 कोच होंगे और GSLRD यानी General Second Class Cum Luggage & Brake Van With Disabled Friendly Compartment के दो कोच होंगे।
ट्रेन काठगोदाम से वाया हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, इज्जतनगर जंक्शन, बरेली, बदायूं, कासगंज, हाथरस सिटी, मथुरा, भरतपुर, हिण्डौन सिटी, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वलसाड, वापी और बोरीवली होते हुए मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी। वापसी में भी ट्रेन का इन स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…