उत्तराखंड

NH-74 घोटाला: ईडी ने कुर्क की ₹13.89 करोड़ की संपत्तियां, अब तक ₹57.77 करोड़ की संपत्तियां हुईं कुर्क

हल्द्वानी। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उत्तराखंड के बहुचर्चित एनएच-74 घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने बताया कि इस मामले को लेकर चार किसानों की करीब ₹13.89 करोड़ की चल-अचल संपत्तियों को अस्थायी तौर पर अटैच (कुर्क) किया गया है। ईडी ने यह कार्रवाई पीएमएलए (Prevention of Money Laundering Act-2002) के तहत की है। 

ईडी ने बताया कि मामले में अब तक कुल ₹57.77 करोड़ की संपत्तियों को अटैच किया जा चुका है। प्रेस को जारी बयान में ईडी ने कहा है कि 2017 में ऊधम सिंह नगर जिले के पंतनगर थाने में दर्ज एफआईआर के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई थी। ईडी के मुताबिक, मामले की जांच में किसान दिलबाग सिंह, जरनैल सिंह, बलजीत कौर, दलविंदर सिंह द्वारा राजस्व विभाग के अफसरों और बिचौलियों की मिलीभगत से जमीन से जुड़े आदेशों को बैकडेट में पास करवाकर उन्हें राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाया।

ईडी ने बताया कि इन आदेशों के जरिए जमीन को एग्रीकल्चर लैंड (कृषि भूमि) से नॉन-एग्रीकल्चर लैंड (अकृषि भूमि) की श्रेणी में दिखाया गया। बकौल ईडी, इसके जरिए इन लोगों ने एनएच-74 के चौड़ीकरण के लिए जमीन अधिग्रहण के दौरान ₹26.02 करोड़ से ज्यादा हासिल किए। आरोप है कि इससे सरकार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ।

ईडी की जांच में आरोपियों द्वारा इस धनराशि से अचल संपत्तियां खरीदी गईं। इसके साथ ही इस धनराशि को अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किए या अपने रिश्तेदारों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए जाने की बात भी सामने आई है। ईडी के मुताबिक, इन तथ्यों के आधार पर ही करीब ₹13.89 करोड़ की संपत्तियों को कुर्क करने का अंतरिम आदेश जारी किया गया है। 

नप चुके हैं 7 पीसीएस अफसरों समेत 12+ अफसर-कर्मचारी

ईडी ने कहा कि मामले में जांच फिलहाल जारी है। गौरतलब है कि मामले में 7 पीसीएस अफसर समेत 12 से ज्यादा अफसर-कर्मचारी निलंबित किए गए थे। साथ ही 30 से ज्यादा अधिक सरकारी कर्मचारियों, दलालों और किसानों को जेल भेजा गया था। 

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

1 hour ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago