Chardham Yatra-2026: केदारनाथ धाम ( Kedarnath Dham) के कपाट बुधवार सुबह शुभ मुहूर्त में विधि-विधान के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। केदारनाथ रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्य पुजारी टी गंगाधर लिंग, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्री बद्री केदार मंदिर समिति के अफसरों की मौजूदगी में मंदिर का द्वार खोले गए।
इस दौरान सीएम धामी ने अपनी पत्नी संग धाम पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने बताया कि मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। इस मौके पर वहां मौजूद भक्तों ने जय बाबा केदार और हर-हर महादेव के जयघोष लगाए।
गौरतलब है कि इस मौके के लिए केदारनाथ धाम को करीब 51 क्विंटल फूलों से सजाया गया है। वहीं, कपाट खुलने के दौरान श्रद्धालुओं पर हेलिकप्टर से पुष्पवर्षा भी की गई। इस दौरान 8वीं सिखलाई रेजीमेंट के बैंड की मधुर धुनों और डमरू की गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पुलिस व आईटीबीपी के जवान तैनात रहे।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…