न्यूज कैप्सूल

Uttarakhand: स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स

उत्तराखंड में खेल के क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, उत्तराखंड के स्पोर्ट्स कॉलेजों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। एडमिशन के लिए अप्लाई करने की अंतिम तिथि 10 मई रखी गई है।

एडमिशन के लिए जारी आदेश के अनुसार, एडमिशन के लिए 11 से 13 वर्ष के बीच की उम्र (जन्म तिथि 1 जुलाई 2013 से 1 जुलाई 2015 के बीच) के खिलाड़ी अप्लाई कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करने के बाद उसे भरकर भेज सकते हैं। इसके साथ ही छात्र को उत्तराखंड का मूल या स्थायी निवासी भी होना चाहिए। 

प्रारंभिक चयन शारीरिक दक्षता परीक्षा, खेल कौशल और खेल प्रवीणता के आधार पर किया जाएगा। गौरतलब है कि यह प्रवेश प्रक्रिया महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ और बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में एडमिशन के लिए चल रही है। 

किस कॉलेज में है किस स्पोर्ट्स ट्रेनिंग की सुविधा?

एडमिशन बाउचर के अनुसार महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में क्रिकेट, आइस स्पोर्ट्स, जिम्नास्टिक्स, एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, जूडो, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, हॉकी, शूटिंग और, तैराकी की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं, श्री हरि सिंह थापा स्पोर्ट्स कॉलेज, पिथौरागढ़ में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग व फुटबॉल ट्रेनिंग की सुविधा है।  

इसके साथ ही बालिका स्पोर्ट्स कॉलेज चंपावत में बालिकाओं को एथलेटिक्स, बैडमिंटन और बॉक्सिंग की ट्रेनिंग कराई जाती है। इन राज्य वित्तपोषित आवासीय खेल विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को इंटरनैशनल लेवल की सुविधाएं, आधुनिक उपकरण व अनुभवी कोच के मार्गदर्शन में ट्रेनिंग दी जाएगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago