खटीमा। ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में सड़क हादसे में एक ही गांव के रहने वाले तीन युवकों की मौत हो गई। दरअसल, यहां एक स्कूल बस ने बाइक को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर गिर गए। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार शाम को उस समय हुआ जब प्रतापपुर वॉर्ड नंबर सात के 26, 27 और 35 वर्षीय तीन युवक झनकट से बाइक पर घर लौट रहे थे। बकौल रिपोर्ट्स, तीनों युवक अपने घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर थे। घटना के बाद घायलों को नाजुक हालत में अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद से तीनों युवकों के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। खबरों के मुताबिक, मृतकों में 2 युवक मिस्त्री और एक युवक बतौर मजदूर काम करता था। Post navigation हरदा से मिले सीएम धामी, दिया ऐसा गिफ्ट जिसने बटोरी सुर्खियां Rudrapur: फैक्ट्री कर्मी चोरी के बाद मुंह में छिपाकर ले जा रहा था इतनी चांदी, सब रह गए दंग