अस्पताल में पीड़ितों का इलाज चल रहा है।

हल्द्वानी। लोहाघाट के राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज छमनिया चौड़ में शनिवार को प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल की एक बोतल गिरकर टूट गई। इसकी गैस से एक टीचर व आठ छात्राएं अचेत हो गईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी को अस्पताल ले जाया गया। सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। 

दरअसल, लैब में फार्मेसी कोर्स की छात्राओं के प्रैक्टिकल के दौरान केमिकल ऐसीटिल क्लोराइड (CH3COCl) की बोतल मेज से गिरकर टूट गई। इससे लैब में धुएं के साथ ही गैस फैल गई। इसकी चपेट में आने शैलजा नामक शिक्षिका और छात्रा काजल, कामाख्या, दिया, शिवानी, संजना, गरिमा, निकिता और गुंजन नामक छात्रा को सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वे अचेत पड़ गईं। इससे कॉलेज में हड़कंप मच गया और सभी को आनन-फानन ने उपजिला अस्पताल ले जाया गया। 

मीडिया रिपोर्ट्स में अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी के हवाले से छपा है कि शिक्षिका और छात्राओं को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। इसके साथ ही उन्होंने बेहोशी, खांसी और आंखों में जलन की शिकायत भी की थी। सभी की हालत स्थिर बनी हुई है और फिलहाल उन्हें डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© All rights reserved by p4pahadnews.com 2026-27