हल्द्वानी। पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के एनएसएस के विशेष शिविर का समापन सोमवार को हो गया। इस दौरान एनएसएस से जुड़े विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। 

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी गिरीश पलड़िया ने बताया कि जिला समन्वयक प्रो. जगमोहन सिंह नेगी ने शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेज़, भोजन, रहन-सहन व शिविर की गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और व्यवस्थाओं की सराहना की।

शिविर के समापन कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एनएसएस का लक्ष्य गीत, अभिनंदन गीत के साथ ही अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। स्वयंसेवियों ने नारी सुरक्षा और फोन की लत की थीम पर आधारित नुक्कड़ नाटक भी पेश किए। इस दौरान पलड़िया ने शिविर की रिपोर्ट पेश की। 

मुख्य अतिथि मनोज पाठक ने कहा कि युवाओं को नेतृत्व के लिए आगे आना चाहिए। विशिष्ट अतिथि गोपाल भट्ट और लता भट्ट ने माता-पिता के सम्मान पर बल दिया। उन्होंने स्वयंसेवियों से समाजसेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। कॉलेज की सचिव कामिनी पाल ने स्वयंसेवकों को नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान डॉ रेनूका, गीतांजली जोशी, प्रिया तिवारी और रेखा कपिल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *