पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। (सोर्स-पौड़ी पुलिस) हल्द्वानी। पौड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि यहाँ एक होटल में हो रही सौदेबाजी का भंडाफोड़ कर गुलदार की खाल के साथ चाचा-भतीजे समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की मानें तो आरोपियों से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पौड़ी जिले की पुलिस को श्रीनगर में चेकिंग अभियान के दौरान एक होटल में कुछ वन्य जीव तस्करों के रुके होने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि इस पर कार्रवाई करते हुए एक होटल में छापा मारा गया। आरोप है कि होटल के कमरे से गुलदार की खाल के साथ 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सफरी लाल, उसका बसंतू लाल और रोशन लाल व सुरजन लाल नामक शख्स शामिल हैं। गांव के पास किया था गुलदार का शिकार पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में सफरी लाल ने बताया कि वह और बसंतू लाल आपस में चाचा-भतीजा हैं। बकौल पुलिस, इनके द्वारा कुछ महीने पहले अपने गांव के पास के जंगल में गुलदार का शिकार किया गया था। पुलिस की मानें तो सफरी ने बताया कि रोशन लाल व सुरजन से उसकी पहले से ही जान-पहचान है और दोनों गुलदार की खाल लाखों रूपये में खरीदने के इच्छुक थे। पुलिस के मुताबिक, चाचा-भतीजा इसी कारण दोनों को दिखाने के लिए गुलदार की खाल को श्रीनगर लाए थे। आरोपियों ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि उनके बीच खरीद-फरोख्त को लेकर सौदाबाजी चल रही थी। पुलिस ने कहा कि इस मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। Post navigation Uttrakhand Police ने 250 CCTV कैमरों के फुटेज से किया वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ Haldwani: कांग्रेस नेताओं ने प्रयागराज में संतों के अपमान के खिलाफ रखा मौन उपवास