पौड़ी जिले की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले में एक मोटर मैकेनिक समेत 4 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटर साइकल बरामद की हैं। इसके साथ ही पुलिस को आरोपियों के पास से चोरी की कई मोटर साइकलों के पार्ट्स भी मिले हैं। 

250 CCTV कैमरों के फुटेज बने अहम

पुलिस ने बताया कि कुछ समय से कोटद्वार इलाके में गाड़ियां चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर पुलिस ने कोटद्वार में लगे करीब 250 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक करने के बाद तीन संदिग्ध लोगों को चोरी की मोटरसाइकिल ले जाते हुए ट्रेस किया। 

बकौल पुलिस, इन लोगों पर नजर रखने के बाद यूपी के नगीना निवासी मुकुल, बिजनौर निवासी सौरभ और देहरादून के वंश को चोरी की मोटर साइकल के साथ गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से चोरी की गई मोटर साइकलों के कटे हुए पुर्जे भी मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने इन लोगों की निशानदेही पर अजय नामक मोटर मैकेनिक की दूकान से कथित तौर पर चोरी की एक और बाइक बरामद की।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *