उत्तराखंड

डॉक्टर बनने आया Delhi से Uttarakhand, बन गया चेन स्नैचर; महिला मित्र के साथ अरेस्ट

पिथौरागढ़। जौलजीवी थाने की पुलिस ने एमबीबीएस के छात्र और उसकी मित्र को चेन स्नैचिंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने स्नैचिंग के इस मामले का खुलासा 24 घंटे के भीतर किया है।


जौलजीवी इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सवेरे खेत की ओर जाते समय बाइक सवार एक युवक और युवती ने बातचीत के बहाने मोबाइल फोन लेकर सुनसान जगह पर उसके गले से सोने की 2 मालाएं झपट लीं। आरोप है कि इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

शिकायत मिलने से हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, इस बीच मुखबिर की सूचना पर गौरी पुल के पास संदिग्ध बाइक मोटरसाइकिल को रोककर बाइक सवारों से पूछताछ की गई। मौके पर पीड़िता ने दोनों की शिनाख्त की जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में युवक की पहचान दिल्ली निवासी 25 वर्षीय सन्नी सिंह और हल्द्वानी निवासी 23 वर्षीय हिमानी बोरा के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। दोनों के कब्जे से सोने की मालाएं (लॉकेट व दाने समेत) और घटना में इस्तेमाल बाइक, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सन्नी फिलहाल हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। हिमानी और सत्येंद्र की मुलाकात हल्द्वानी में ही होने की बात सामने आई है। खबरों की मानें तो हिमानी भी मेडिकल के क्षेत्र से जुड़ी हुई है और उसकी दादी बंगापानी टोली में रहती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, हिमानी अपनी दादी से मिलने यहां पहुंची थी जिसके बाद सन्नी भी सोमवार को पिथौरागढ़ आया।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

2 hours ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago