उत्तराखंड

Uttrakhand: यहां नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ आंख, मुंह व कान पर काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन

लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने नशे के बढ़ते अवैध कारोबार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसमें अलग-अलग दलों के नेता भी शामिल हुए। इस दौरान युवाओं व प्रदर्शनकारियों ने अनोखे अंदाज में अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों ने आंखों, कानों और मुंह पर पट्टी बांधकर पांच मिनट का मौन रखा। उनका कहना था कि यह प्रतीकात्मक प्रदर्शन उस अनदेखी और निष्क्रियता के खिलाफ है, जिसके चलते इलाके में अवैध कच्ची शराब, स्मैक, चरस और गांजा जैसे नशीले पदार्थों का कारोबार फल-फूल रहा है। 

इस दौरान लोगों ने एसडीएम प्रमोद कुमार के जरिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन भेजा। ज्ञापन ने लालकुआँ विधानसभा क्षेत्र में विशेष एंटी-नारकोटिक्स अभियान चलाने की मांग की गई। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने संदिग्ध जगहों पर लगातार छापेमारी, नशे की सप्लाई चेन की उच्चस्तरीय जांच कराए जाने, लापरवाही या मिलीभगत में शामिल अफसरों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और शिकायतकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। 

क्षेत्रीय विकास संघर्ष समिति के संयोजक पीयूष जोशी ने कहा कि यह कार्यक्रम ‘एक युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण और कानून सम्मत रहेगा लेकिन अगर एक हफ्ते में ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध तरीके से पदयात्राएं, जनजागरण अभियान और व्यापक सामाजिक सहभागिता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

वहीं, पूर्व विधायक नवीन दुमका ने धरने को खुला समर्थन देते हुए कहा कि नशे के खिलाफ उठ रही जनभावनाओं को सरकार और प्रशासन को गंभीरता से सुनना चाहिए। लालकुआँ विधानसभा में किसी भी प्रकार का अवैध कारोबार स्वीकार्य नहीं है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी ने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति समाज की जड़ों को कमजोर कर रही है और इसे रोकने के लिए नियमित छापेमारी और निगरानी बढ़ाना आवश्यक है। पूर्व प्रधान हरेंद्र ने ग्रामीण क्षेत्रों तक अवैध शराब की पहुंच पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन को जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए।

एसडीएम ने प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अवैध नशे के कारोबार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में जल्द ही ड्रग्स व अवैध शराब के खिलाफ स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष संदीप पांडे ने किया।

ये लोग रहे मौजूद

इस दौरान कीर्ति दुमका (जिला अध्यक्ष स्वराज सेवादल), छात्र महासंघ अध्यक्ष आशीष कबड़वाल, भानु कबड़वाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट, महासंघ उपाध्यक्ष सचिन फुलारा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल, बीना जोशी (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), हरेंद्र बोरा, पूर्व प्रधान शंकर जोशी, प्रधान ललित जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता जीवन बोरा, नितिन पंत (प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस), गोविंद सिंह दानू, चंदन बोरा, मोहित जोशी, उमेश लोहनी, शैलेंद्र दुमका, हरीश सुयाल, विनोद बिष्ट, ललित भट्ट, ललित ढौंडियाल,  सीमा आर्य (उपाध्यक्ष महिला मंगल दल) पूर्व ब्लॉक प्रमुख संध्या डालाकोटी, किरण डालाकोटी, पार्षद मनोज जोशी, वंश गुप्ता, मोहनी मेहता, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ. बालम सिंह बिष्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष विजय सिंह सामंत, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, ग्राम प्रधान पूजा बिष्ट समेत कई लोग मौजूद रहे।

NEWS DESK

Recent Posts

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

3 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…

4 weeks ago

भारी बारिश के बीच चोरगलिया में 2 मकानों पर गिरा पेड़, 2 लोग हुए घायल

उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…

4 weeks ago