हल्द्वानी। Uttarakhand में राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में एडमिशन के लिए होने वाली परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया है कि यह प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि ये एंट्रेंस एग्जाम कक्षा छह में 630 सीटों पर छात्रों के एडमिशन के लिए होगा। जानकारी के मुताबिक, कक्षा 6 में कुल सीटों में 50% सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं।गौरतलब है कि सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा में खाली सीटों के लिए भी एंट्रेंस एग्जाम होना तय है। गौरतलब है कि इन परीक्षाओं के लिए पिछले साल नवंबर-दिसंबर में आवेदन भरे गए थे। कक्षा 6 में किस जिले में हैं कितनी सीटें? राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत व अल्मोड़ा जिले में 60-60 सीटें हैं। इसके साथ ही ऊधम सिंह नगर, बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में 30-30 सीटों पर एडमिशन मिलेगा। इन सीटों में से 80 फीसदी सीटें ग्रामीण इलाकों के छात्रों के लिए हैं जबकि 20 प्रतिशत सीटों पर शहरी इलाके के छात्र एडमिशन ले सकेंगे। Post navigation Breaking: Uttarakhand के राज्यपाल के हेलीकॉप्टर में आई तकनीकी खराबी, करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग Haldwani: महिला दिवस पर उठी आवाज ‘भाषण नहीं आचरण चाहिए’, हक के लिए सड़क पर महिलाएं