उत्तराखंड

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही हल्द्वानी निवासी डॉ. हेमचंद्र पांडे को आयोग में सदस्य बनाया है। 

जोशी को छह साल के लिए आयोग के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, अगर वे इससे पहले 62 वर्ष के होंगे तो उन्हें पद छोड़ना होगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में स्थायी अध्यक्ष का पद लंबे समय से खाली था। बताया जाता है कि अध्यक्ष और सदस्यों की कुर्सी खाली होने के चलते भर्तियों पर भी असर पड़ रहा था और कई महत्त्वपूर्ण फैसले भी अटके हुए थे। 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जून 2023 में आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. जगमोहन सिंह राणा और रविदत्त गोदियाल ने क्रमशः प्रभारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाली। गौरतलब है कि फिलहाल आयोग के वरिष्ठ सदस्य अनिल कुमार राणा बतौर कार्यवाहक अध्यक्ष जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

चंपावत के रहने वाले जोशी ने सेना में 38 साल की है सेवा

आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी मूलरूप से चंपावत जिले के लटोली गांव के रहने वाले हैं। वे भारतीय सेना की स्ट्राइक-1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (जीओसी) और महू स्थित इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट के रूप में अपनी सेवाएं दीं। 38 वर्षों से ज्यादा की सेवा के बाद वे 30 अप्रैल 2026 को रिटायर हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने अपने सैन्य करियर के दौरान जम्मू-कश्मीर में ऑपरेशन रक्षक और पूर्वोत्तर भारत में कई आतंकवाद विरोधी अभियानों को लीड किया। इसके साथ ही श्रीलंका में ऑपरेशन पवन का भी उन्होंने नेतृत्व किया था। उन्हें परम विशिष्ट सेवा मेडल (पीवीएसएम) के अलावा अति विशिष्ट सेवा मेडल (एवीएसएम) और सेना मेडल (एसएम) से भी सम्मानित किया जा चुका है।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

28 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago