उत्तराखंड

ऊधम सिंह नगर: फर्जी आर्म्स लाइसेंस के संदेह में 119 हथियार व 94 लाइसेंस जब्त

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ व्यापक सत्यापन अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान कई बड़े खुलासे हुए हैं। एसएसपी अजय गणपति ने मंगलवार को बताया कि 3 विशेष पुलिस टीमों ने जिलेभर और बाहरी राज्यों से जारी आर्म्स लाइसेंसों की गहन जांच में 678 लाइसेंस वेरिफिकेशन के लिए चिह्नित किए। इनमें से 626 का वेरिफिकेशन हो गया है। इस दौरान 94 संदिग्ध आर्म्स लाइसेंस कब्जे में लेने के साथ ही 119 हथियार जमा कराए गए हैं।

एसएसपी के मुताबिक, यह कार्रवाई 11 जून को कुंडा इलाके में फर्जी आर्म्स लाइसेंस के साथ 2 लोगों की गिरफ्तारी के बाद हुई। उन्होंने बताया कि मामले की जांच में कुछ लोगों द्वारा उत्तर प्रदेश समेत अन्य राज्यों से संदिग्ध तरीके से आर्म्स लाइसेंस बनवाकर हथियार खरीदने की बात सामने आई। इस पर उन्होंने तीन विशेष टीमें बनाकर जिलेभर में व्यापक सत्यापन अभियान शुरू कराया।

एसएसपी ने बताया कि जांच में 108 लाइसेंस संदिग्ध मिले हैं जबकि 94 आर्म्स लाइसेंस को कब्जे में लिया गया है। वहीं, 119 हथियार जब्त कर अलग-अलग कोतवाली व थानों में जमा कराए गए हैं। उन्होंने कहा है कि संदिग्ध पाए गए शस्त्र लाइसेंसों की वैधानिकता और जारी करने की प्रक्रिया की गहन जांच की जा रही है।

बकौल एसएसपी, जांच में फर्जीवाड़ा या नियमों का उल्लंघन होने की बात सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगा। 

अभी और होना है 52 आर्म्स लाइसेंसों का वेरिफिकेशन

ऊधम सिंह नगर जिले में वेरिफिकेशन के लिए चिह्नित 678 आर्म्स लाइसेंसों में से अब तक 626 का सत्यापन पूरा हो चुका है। वहीं, अभी शेष बचे 52 आर्म्स लाइसेंसों का वेरिफिकेशन होना है। बताया जा रहा है कि अलग-अलग थानों की पुलिस टीमें इन आर्म्स लाइसेंस से जुड़े डॉक्युमेंट्स का मिलान कर रही हैं। साथ ही इन लाइसेंस धारकों का वेरिफिकेशन भी किया जा रहा है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद संदिग्ध आर्म्स लाइसेंसों की संख्या बढ़ सकती है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago