कुमाऊं

आज से 9 मई तक रात में 12 घंटे बंद रहेगा Haldwani-Rudrapur हाइवे, जानें कारण

हल्द्वानी से रुद्रपुर (Haldwani-Rudrapur) आने-जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, गुरुवार (7 मई) से 9 मई तक रेलवे लाइन की मरम्मत के लिए इस रूट को रोजाना रात के समय 8 घंटे के लिए बंद रखने का फैसला लिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं-गुलरभोज खंड के बीच स्थित रुद्रपुर-सिडकुल हाल्ट के पास ट्रैक की मरम्मत का काम  होना है। इसकी वजह से 7 मई से 9 मई तक रोजाना रात 8 बजे से अगले दिन सुबह 8 बजे तक रेलवे फाटक को बंद रखा जाएगा। इसके चलते हल्द्वानी-रुद्रपुर हाइवे पर वाहनों का संचालन बंद रहेगा और फाटक से गाड़ियों की आवाजाही पूरी तरह बैन रहेगी। 

प्रशासन ने इस दौरान लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है। रेलवे ने कहा है कि इस दौरान स्थानीय लोग और यात्री लालकुआं शहर होते हुए लालकुआं-रुद्रपुर रूट से आवागमन कर सकते हैं। इसके साथ ही लोग बरेली रोड-लालकुआं-किच्छा-नगला बाईपास से भी रुद्रपुर की ओर आ-जा सकेंगे।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

1 hour ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago