Nainital जिले में भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जिले के मैदानी इलाकों के स्कूलों के संचालन समय में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग ब्लॉक के सभी सरकारी, अशासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों में 22 मई से अग्रिम आदेशों तक नई समय सारिणी लागू रहेगी।
जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालय इस व्यवस्था से बाहर रहेंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं हीटवेव से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। नई समय सारिणी के अनुसार, विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी। वहीं, स्कूल संचालन का समय सुबह 7:00 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
हरिद्वार जिले के रुड़की इलाके में दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शुक्रवार को युवक…
Uttarakhand में भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…
Uttarakhand के हरिद्वार जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी…
धर्मनगरी हरिद्वार में हरकी पैड़ी पर कथित तौर पर नशे में धुत युवकों ने जमकर…
Nainital जिले के लालकुआं थाने की पुलिस ने चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा किया…
उत्तराखंड सरकार ने शनिवार को कई IAS व 10 PCS अधिकारियों के तबादले कर दिए।…