उत्तराखंड

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें मुख्यतः RDSS योजना के तहत कामों की अपडेटेड स्थिति के बारे में चर्चा की गई। इस दौरान डीएम ने कुछ कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए काम में प्रगति को बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अफसर समय-समय पर गतिमान कार्यों की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्यों का स्थलीय निरीक्षण  भी करें।

बैठक में स्मार्ट मीटर लगाए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इस दौरान अफसरों ने बताया कि हल्द्वानी (नगर) खंड में 49.5%, हल्द्वानी (ग्रामीण) खंड में 35.8%, रामनगर खंड  में 55.67% और नैनीताल खंड में 38.4% स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर से जुड़ी शिकायतों का निपटारा भी लगातार किया जा रहा है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने अफसरों को निर्देश दिए कि स्मार्ट मीटर लगाने हेतु उपभोक्ता अपने पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता के पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद ही चैक मीटर उतारा जाए। गौरतलब है कि डीएम का यह आदेश पिछले कई दिनों से हल्द्वानी समेत आसपास के इलाकों में स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर हो रहे प्रदर्शनों के बीच आया है।

इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायतों की भी समीक्षा की गई। डीएम ने अफसरों को 30 दिन के ऊपर की शिकायतों का निस्तारण अविलंब सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, बिजली चोरी वाले इलाकों में चेकिंग अभियान चलाने को भी कहा गया है। बैठक में ईई रवि कुमार राजौरा, एसके सहगल, एसके गुप्ता, प्रदीप कुमार और गोविंद सिंह कार्की मौजूद रहे।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

28 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago