उत्तराखंड

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में जारी दिशा-निर्देशों के तहत हरिद्वार पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीमों ने जिले के अलग-अलग धार्मिक स्थलों से मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर हटाए। 

अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में धार्मिक स्थलों पर लगाए गए ध्वनि विस्तारक यंत्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में संचालित होने वाले शहर क्षेत्र से 31 एवं देहात क्षेत्र से 63 लाउडस्पीकरों को धार्मिक स्थलों से हटाए जाने की कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, इसके साथ ही भविष्य में बिना सक्षम अनुमति एवं निर्धारित ध्वनि मानको का पालन किए बिना लाउडस्पीकर संचालित न करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान संबंधित धार्मिक स्थल से जुड़े लोगों, प्रबंधकों और समितियों को ध्वनि प्रदूषण (विनियमन एवं नियंत्रण) नियमों, सुप्रीम कोर्ट के आदेशों और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जागरूक भी किया गया। बकौल पुलिस, उपस्थित लोगों को स्पष्ट किया गया कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमों के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

7 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

8 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago