उत्तराखंड

छात्रसंघ चुनाव: कल हल्द्वानी में डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक, पार्किंग की क्या होगी व्यवस्था?

छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। पुलिस ने बताया कि यह डायवर्जन प्लान सुबह 6 बजे से मतगणना की समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। 

रूट

  1. छात्रसंघ चुनाव/ मतगणना के दौरान समस्त प्रकार के (छोटे, बड़े) माल वाहन/अति आवश्यक सेवा से संबंधित वाहन प्रतिबन्धित क्षेत्र नैनीताल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे। अपने आवागमन के दौरान बाईपास मार्गो का प्रयोग करेंगे।
  2. बरेली रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे।
  3. रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट होकर बरेली रोड से तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगे। जिन वाहनों को कालाढूंगी रोड की ओर जाना है वे पंचायतघर तिराहा से डायवर्ट होकर RTO रोड होते हुए कालाढूंगी रोड की ओर जाएंगे।
  4. पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले एवं मैदानी क्षेत्रों की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलपार रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  5. पर्वतीय क्षेत्र से हल्द्वानी की ओर आने वाली रोडवेज/केमो की सभी बसें नारिमन तिराहा से डायवर्ट होकर गोलापार रोड होते हुए इंद्रानगर गेट/ शनि बाजार रोड होते हुए मंडी से सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज /केमो स्टेशन को आएंगी।
  6. रोडवेज/केमो स्टेशन हल्द्वानी से पर्वतीय क्षेत्र की ओर जाने वाली रोडवेज /केमो की बसें रोडवेज पूर्वी गेट से ताज चौराहा होते हुए गोलापुल से गोलापार रोड होते हुए नारिमन तिराहा से अपने गंतव्य को जाएंगी।

काठगोदाम क्षेत्र से शहर हल्द्वानी की ओर आने वाले समस्त प्रकार के वाहन

  1. कॉल टैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट होकर पनचक्की तिराहा से चंबल पुल से  लालढांठ तिराहा/ ऊंचापुल चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  2. आवास विकास तिराहा से डायवर्ट होकर ठंडी सड़क से  तिकोनिया चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।
  3. शहर हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के वाहन तिकोनिया चौराहा, कैनाल रोड होते हुए कुल्यालपुरा चौराहा से पानी की टंकी, पंचक्की चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

ये रहेगी पार्किंग व्यवस्था

छात्रसंघ चुनाव व मतगणना ड्यूटी में सम्मिलित होने वाले सभी अधिकारी/कर्मचारीगणों, पत्रकार बंधुओं के वाहन एमबी इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क किए जाएंगे। 

ये रहेगा जीरो जोन/बैरियर ड्यूटी

  1. दुर्गा सिटी सेंटर तिराहा से महारानी होटल तिराहा तक।
  2. कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा तक।
  3. कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक।

NEWS DESK

Recent Posts

Uttarakhand: 31 पदों पर निकली भर्ती, ₹92,300/माह तक मिलेगा; जानें डिटेल्स

Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…

5 hours ago

Uttarakhand: कंपनी की 10वीं सालगिरह का जश्न मनाने रामनगर आई दिल्ली की सेल्सगर्ल से रेप

Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…

6 hours ago

अवैध दवाखानों, हकीमों और झोलाछाप डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई: नैनीताल डीएम

नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…

3 weeks ago

Haldwani: एमबीपीजी कॉलेज में ‘देवभूमि उद्यमिता योजना’ के तहत ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…

3 weeks ago

Uttarakhand: सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; 6 लोग गिरफ्तार, किशोरी की गई रेस्क्यू

Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…

4 weeks ago

Haldwani की बेटी Poonam Bisht ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…

4 weeks ago