उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी में दो मकानों पर आम का पेड़ गिर गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चोरगलिया पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर मकानों के अंदर फंसे लोगों को निकाल लिया।
पुलिस के मुताबिक, आम का पेड़ गिरने से अतीक अहमद के मकान में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया और एक बाइक समेत अन्य सामान पेड़ के नीचे दब गया। बकौल पुलिस, मुकेश राम के मकान पर भी पेड़ गिरा। इस दौरान मुकेश के 49 वर्षीय पिता हरीश राम के हाथ में चोट आ गई और उनकी 18 वर्षीय बेटी मुस्कान भी घायल हुई है।
पुलिस ने बताया कि मकान के अंदर मौजूद लोगों को चोरगलिया पुलिस ने सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। वहीं, पेड़ गिरने के कारण दोनों मकानों व उनमें रखे सामान को नुकसान पहुंचा है।
Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…
Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…