उत्तराखंड

Haldwani: ₹9.48 करोड़ की ट्रंक सीवर योजना शुरू, पार्षद रवि जोशी ने उठाई बड़ी समस्या

Haldwani की नवाबी रोड में दुर्गा सिटी चौराहे से कालाढूंगी रोड तक होने वाले ट्रंक सीवरेज कार्य का गुरुवार को भूमि पूजन किया गया। 9.48 करोड़ से ज्यादा की इस योजना का फायदा पांच वॉर्डों के लोगों को मिलेगा। 

सांसद अजय भट्ट और मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने गुरुवार को कालाढूंगी रोड में पशु अस्पताल के सामने इस योजना का भूमि पूजन किया। बताया जा रहा है कि इसके तहत करीब 3 किलोमीटर ट्रंक सीवर, 2174 हाउस कनैक्शन को शिफ्ट किए जाने और सड़क पुनर्निर्माण के कार्य होने प्रस्तावित हैं। यह काम अमृत योजना के तहत हो रहा है और इसका फायदा करीब 22,459 लोगों को मिलेगा। 

इस परियोजना से होंगे ये फायदे

बताया जा रहा है कि परियोजना के निर्माण से योजना में शामिल इलाकों में पहले से बने ट्रंक सीवरेज चौक व ओवरफ्लो होने की समस्या का समाधान होगा। इसके साथ ही इलाके को सीवेज प्रदूषण से मुक्त किया जा सकेगा और स्वच्छ भारत अभियान को सशक्त किया जा सकेगा। दावा किया जा रहा है कि यह योजना इको फ्रेंडली है और जल-मल के उचित प्रबंधन से नगर का प्रदूषण दूर होगा। इसके साथ ही जल जनित गंभीर बीमारियों के फैलने की समस्या नहीं होगी। 

पार्षद जोशी ने उठाई बड़ी समस्या, समाधान का मिला आश्वासन

इस कार्यक्रम के दौरान वॉर्ड 11 के पार्षद रवि जोशी ने शहर में सीवरेज से जुड़ी बड़ी समस्याओं के बारे ने सांसद के सामने रखा। उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में सीवरेज चोक होने पर सीवरेज लाइन खोलने वाली गाड़ियों व कर्मियों की कमी रहती है।

जोशी ने आगे कहा कि इसके चलते समस्या का समाधान 15-20 दिनों तक भी नहीं हो पाता है। बकौल जोशी, पतली गलियों के लिए छोटी गाड़ियों की भी जरूरत है। इस पर सांसद भट्ट ने समस्या के समाधान की बात कही है। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

45 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago