उत्तराखंड

Uttarakhand: खाई में गिरा वाहन, अंतिम संस्कार से लौट रहे 8 लोगों की हुई मौत

Uttarakhand के टिहरी जिले में चंबा इलाके के नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से राहत व बचाव कार्य शुरू किया। वहीं, एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि हादसा उस समय हुआ जब वाहन ऋषिकेश से घनसाली की ओर जा रहा था। 

खबर लिखे जाने तक सामने आईं मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी लोग घनसाली के चांजी, ठेला और चकरेडा गांव के रहने वाले हैं। बकौल रिपोर्ट्स, सभी लोग हरिद्वार में किसी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

हादसे पर सीएम ने जताया शोक, जिला प्रशासन को दिए जरुरी निर्देश

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “जनपद टिहरी गढ़वाल के चंबा क्षेत्र अंतर्गत नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।” 

उन्होंने आगे लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना है कि दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।” मुख्यमंत्री धामी ने जिला प्रशासन को घायलों के उचित उपचार के लिए निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाबा केदार से घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago