Uttarakhand के Haridwar में नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की टीम ने मंगलवार को खड़खड़ी स्थित बैरागी धर्मशाला के पास एक घर में छापेमारी की। इस दौरान टीम को घर में बने गोदाम में 5,000 किलोग्राम सिंगल यूज प्लास्टिक बरामद हुआ है। टीम ने माल को जब्त करने के साथ ही ₹1,00,000 चालान भी काटा है।
जानकारी के मुताबिक, कई दिनों से खड़खड़ी के किसी गोदाम से छोटे दुकानदारों को पॉलीथिन और सिंगल यूज़ प्लास्टिक सप्लाई होने की बात सामने आ रही थी। इसके आधार पर टीम ने मंगलवार को छापा मार दिया। इस दौरान भारी मात्रा में सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद हुआ जिसे जब्त कर लिया गया।
बताया जा रहा है कि सिंगल यूज प्लास्टिक के चलते हरिद्वार में पर्व स्नान और अन्य मौकों पर भारी मात्रा में कचरा फैलता गए। जानकारों का मानना है कि यह प्रदूषण की एक बड़ी वजह है। इधर, टीम ने कहा है कि बैन किए जा चुके सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…
Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…