धर्म-कर्म

Uttarakhand: अर्द्ध कुंभ मेले की तैयारियों के लिए अक्टूबर की डेट लाइन तय

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में अफसरों के साथ बैठक कर 2027 में आयोजित होने वाले अर्द्ध कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अफसरों को मेले से जुड़ी सभी तैयारियां अक्टूबर-2026 तक पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अर्द्ध कुंभ की जरूरतों के मद्देनजर होने वाले सभी निर्माण कार्य तय समय सीमा में पूरे कराए जाएं और इनकी गुणवत्ता का भी विशेष ध्यान रखा जाए। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्द्ध कुंभ मेले से जुड़ी कोई भी फाइल या काम शासन स्तर पर लंबित न रहे। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्द्ध कुंभ मेला हमारी संस्कृति, आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक आयोजन है। बकौल सीएम धामी, इस आयोजन को सफल बनाना सभी का कर्तव्य है। 

मेले के लिए 24 घंटे में नियुक्त करें टेक्निकल पद के अफसर: पीडब्ल्यूडी के सचिव से सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीडब्ल्यूडी के सचिव को अर्द्ध कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति अगले 24 घंटे में करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट किया जाए और इस क्षेत्र के सभी घाटों का सौंदर्यीकरण किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने जरूरत के अनुसार घाटों का पुनर्निर्माण करने को भी कहा है। 

सभी घाटों में हो स्नान की व्यवस्था व प्रमुख स्थानों पर बनें शौचालय: CM

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी के साथ ही अन्य सभी घाटों में भी स्नान की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्ययोजना बनाएं और सभी प्रमुख स्थानों पर शौचालय व पेयजल की व्यवस्था हो। इसके साथ ही उन्होंने पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाबल और जल पुलिस की तैनाती का भी निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी कैमरा और अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग भी किया है। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि मेले के दौरान कानून व्यवस्था, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन की विस्तृत कार्ययोजना अलग से बनाई जाए।

‘तय समय पर हो अखाड़ों को जमीन का आवंटन’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेला क्षेत्र में अलग-अलग अखाड़ों को जमीन का आवंटन तय समय पर किया जाए, जिसकी मॉनिटरिंग मेलाधिकारी खुद करें। उन्होंने इसके साथ ही सभी अखाड़ों, मठों, संत समाज, संस्थाओं, समितियों और स्थानीय लोगों से परस्पर समन्वय करने का भी निर्देश दिया। बकौल सीएम धामी, मेले की तैयारी इन सभी के सुझावों के अनुरूप की जाए। 

मेला क्षेत्र से हटाओ अतिक्रमण, लोगों को न हो दिक्कत

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाए। बकौल सीएम धामी, इससे मेले के दौरान लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा उन्होंने वन से जुड़े मामलों पर जल्द अनुमति लेने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे अन्य राज्यों से भी परस्पर समन्वय स्थापित करें। उन्होंने आवास व टेंट सिटी की तैयारी समय से पूरा करने एवं मेला क्षेत्र में अस्थायी अस्पताल, एम्बुलेंस व मोबाइल चिकित्सा दल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। 

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago