हल्द्वानी में पार्षद रवि जोशी ने सोमवार को एसडीएम कोर्ट परिसर में लंबे समय से न्यायिक कार्य ठप होने का आरोप लगाते हुए धरना दिया। उनके समर्थन में पहुंचे स्थानीय विधायक सुमित हृदयेश ने भी मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया।
पार्षद जोशी ने कहा कि हल्द्वानी के एसडीएम राहुल शाह का जनवरी में ट्रांसफर हुआ था, जिसके बाद से कोर्ट का संचालन ठप है। उन्होंने कहा कि इससे वकीलों के साथ ही स्थानीय लोगों परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बकौल जोशी, न्यायिक कार्य प्रभावित होने से कई मामलों की सुनवाई लंबित पड़ी है।
वहीं, इस दौरान जोशी के समर्थन में पहुंचे विधायक सुमित हृदयेश ने कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और डीएम ललित मोहन रयाल से कॉल पर बातचीत की। उन्होंने दोनों अफसरों से हल्द्वानी में जल्द-से-जल्द नए एसडीएम की तैनाती की मांग की। इस पर अफसरों ने उन्हें मामले में जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। वहीं, धरने को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट और एमबीपीजी कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ सचिव दिवेश तिवारी ने भी समर्थन दिया।
ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…