उत्तराखंड

Uttarakhand Board: हिंदी के पेपर में पकड़े गए 8 ‘मुन्ना भाई’, केस दर्ज

हरिद्वार। Uttarakhand Board (उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद) की परीक्षा में कुल 8 मुन्ना भाई पकड़ में आए हैं। हैरानी की बात ये है कि सभी एक ही परीक्षा केंद्र से पकड़े गए हैं। ये सभी असल परीक्षार्थियों की जगह पेपर देने पहुंचे थे। मामले को परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक ने पुलिस को कार्रवाई के लिए तहरीर दी, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।

मंगलवार को Uttarakhand Board का 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर चल रहा था। इस दौरान जिले के राजकीय इंटर कॉलेज सलेमपुर में बने परीक्षा केंद्र में टीचरों को वेरिफिकेशन करते समय अलग-अलग कमरों में परीक्षा दे रहे चार 4 छात्र और 4 छात्राओं पर शक हुआ। जांच करने पर पता चला कि ये सभी असली छात्र नहीं हैं। आरोप है कि ये सभी एडमिट कार्ड पर अपना फोटो लगाकर असल परीक्षार्थियों की जगह एग्जाम देने पहुंचे थे। 

वहीं, केंद्र व्यवस्थापक सुरेश चंद्र द्विवेदी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की खबरें हैं। मीडिया में सामने आईं रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन सभी ने सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज रावली महदूद से हाईस्कूल का प्राइवेट फॉर्म भरा था। मौके से 

सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के खिलाफ भी जांच

अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस व शिक्षा विभाग के अफसरों के हवाले से छपा है कि मामले को लेकर सावित्री शिक्षा सदन इंटर कॉलेज के खिलाफ भी जांच की जा रही है। अफसरों ने मामले में किसी गैंग का हाथ होने का भी अंदेशा जताया है। एडमिट कार्ड पर फोटो बदलने का खेल किसने किया था यह भी देखा जा रहा है। बकौल रिपोर्ट्स, केंद्र व्यवस्थापक ने पुलिस को इन सभी के एडमिट कार्ड भी सौंप दिए हैं। 

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago