हरिद्वार। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने जिला क्रीड़ा अधिकारी पद के लिए पिछले साल 2 नवंबर को हुई लिखित परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। इसमें कुल 25 लोग सफल घोषित हुई हैं और उनके रोल नंबर आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं।
आयोग ने बताया कि सफल घोषित परीक्षार्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 मार्च को हरिद्वार स्थित UKPSC के भवन में किया जाएगा। आयोग के सचिव अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मामले में आरटीआई (सूचना के अधिकार अधिनियम) के तहत प्राप्तांक से जुड़ी सूचना अंतिम चयन परिणाम जारी होने के बाद दी जाएगी। गौरतलब है कि इस परीक्षा के लिए 28 मई 2025 को विज्ञापन जारी किया गया था। सचिव ने सफल परीक्षार्थियों से निर्धारित तिथि पर आवश्यक अभिलेखों के साथ आयोग में हाजिर होने की कहा है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…