Uncategorized

Uttarakhand: GST कर्मी व ASI घूस लेते अरेस्ट, ₹20,000 व ₹15,000 में कर रहे थे ईमान का सौदा

हल्द्वानी। विजिलेंस की अलग-अलग टीमों को मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ Uttarakhand में बड़ी सफलताएं मिली हैं। दरअसल, विजिलेंस की एक टीम ने हरिद्वार से GST के कर्मचारी को ₹20,000 और ऊधम सिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाने में तैनात ASI को ₹15,000 की घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। ऊधम सिंह नगर के एसएसपी ने ASI को सस्पेंड कर दिया है। 

हरिद्वार में ₹1.20 लाख की मांगी जा रही थी घूस, ये है पूरा मामला

हरिद्वार के एक शख्स ने विजिलेंस को बताया था कि 2021 में बंद हो चुकी उसकी एक फर्म के 2017 के VAT (वैल्यू एडेड टैक्स) का निपटारा करने के नाम पर उसे ₹1.76 लाख बकाया होने की जानकारी दी गई है। आरोप है कि GST ऑफिस में कार्यरत उपनल कर्मी और डाटा क्लर्क प्रमोद सेमवाल ने इस मामले के निपटारे के एवज में ₹1.20 लाख की घूस मांगी गई थी। शख्स से कथित तौर पर रकम को किस्तों में देने को कहा गया। 

वहीं, शिकायत की पुष्टि होने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाकर मंगलवार को प्रमोद सेमवाल को ₹20,000 की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच भी कर रही है। खबरों के मुताबिक, कनखल के जगजीतपुर स्थित सिद्धार्थ एन्क्लेव द्वारिका विहार का रहने वाला प्रमोद करीब 18 वर्षों से उपनल के जरिए डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत है।

दिनेशपुर में बिजली चोरी का केस निपटाने के नाम पर सौदेबाजी

श्रीरामपुर गांव के एक शख्स ने विजिलेंस को दी शिकायत में कहा था कि पिछले दिनों उसके खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज हुआ है जिसकी जांच ASI अनवर अहमद कर रहे हैं। शख्स का आरोप है कि अहमद ने मामले को रफा-दफा करने के नाम पर ₹15,000 रिश्वत मांगी थी। इस पर विजिलेंस की टीम ने जांच में शिकायत पुष्ट होने पर जाल बिछाया और अहमद के घूस लेते ही उसे रंगे हाथों दबोच लिया। 

वहीं, मामले की सूचना मिलने पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी थाने पहुंचे और पूरी जानकारी ली। मामले में एसएसपी अजय गणपति ने आरोपी ASI अनवर अहमद को तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच बैठा दी है। गणपति ने कहा है कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत भ्रष्टाचार किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago