हल्द्वानी। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को हल्द्वानी में एक जनसभा को संबोधित किया। इसमें उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब ‘धाकड़ धामी’ से ‘धुरंधर धामी’ हो गए हैं। गौरतलब है कि धामी सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर यहां एमबी इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा आयोजित की गई।
इस दौरान रक्षा मंत्री सिंह ने धामी सरकार के पिछले 4 सालों के कार्यकाल में किए गए कामों का गुणगान किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री धामी को कर्मठ बताया। उन्होंने कहा कि मैंने आज मंच पर सीएम धामी का भाषण सुना…उनके चार साल में किए गए कामों के बारे में सुना…तो मैं इस नतीजे पर पहुंचा कि यहां के मुख्यमंत्री को अब ‘धाकड़ धामी’ नहीं कहा जाना चाहिए…अब सीएम पुष्कर सिंह धामी को ‘धुरंधर धामी’ कहा जाना चाहिए।
बकौल सिंह, सीएम धामी ने धुआंदार काम किया है। जनसभा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री सीएम धामी की तारीफ के पूल बांधते नजर आए।
रक्षा मंत्री को सुनने के लिए सभा स्थल पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। सभा स्थल खचाखच भरा नजर आया और सभा शुरू होने के कुछ देर बाद गेट बंद कर दिए गए। इसके चलते भारी संख्या में लोग मैदान में नहीं जा सके। कुछ लोगों में इसे लेकर नाराजगी भी दिखी।
गौरतलब है कि जनसभा के लिए नैनीताल जिले के अलग-अलग हिस्सों के अलावा रुद्रपुर, काशीपुर, गदरपुर, सितारगंज, शक्तिफार्म समेत दूरदराज से भी लोग पहुंचे थे। कई लोगों को पुलिस ने आसपास की बेरिकेडिंग के पास हो रोक दिया। इसे लेकर भी कई लोग मायूस नजर आए।
हल्द्वानी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार का 4 साल का…
नैनीताल। Nainital जिले में गेठिया के पास शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां पर्यटकों…
हल्द्वानी। उत्तराखंड की धामी सरकार का चार साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के शुक्रवार को हुए कैबिनेट विस्तार के साथ ही धामी सरकार में…
देहरादून। पुलिस ने एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए मामले में मृतक महिला…
देहरादून। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने शुक्रवार को लोकभवन में 5…