उत्तराखंड में पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ।
देहरादून। उत्तराखंड सरकार के शुक्रवार को हुए कैबिनेट विस्तार के साथ ही धामी सरकार में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी हो गई है। मंत्री बनाए गए 5 विधायकों में से 4 विधायक गढ़वाल मंडल के हैं। इसके बाद कैबिनेट में गढ़वाल के 8 विधायक और कुमाऊं मंडल के 3 विधायक हो गए हैं। इससे मंत्रिमंडल में क्षेत्रीय संतुलन को लेकर लोगों के बीच राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं।
दरअसल, कैबिनेट मंत्री बनाए गए पांच विधायकों में से सिर्फ राम सिंह कैड़ा कुमाऊं मंडल की भीमताल विधानसभा सीट से विधायक हैं। वहीं, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, खजान दास और भरत चौधरी क्रमशः गढ़वाल मंडल की हरिद्वार, रुड़की, राजपुर रोड व रुद्रप्रयाग सीट से विधायक हैं।
गौरतलब है कि अब तक धामी कैबिनेट में 6 में से सिर्फ दो विधायक कुमाऊं मंडल से थे। इनमें सोमेश्वर की विधायक रेखा आर्या और सितारगंज के विधायक सौरभ बहुगुणा शामिल हैं। वहीं, चार अन्य यानी धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, सतपाल महाराज और गणेश जोशी क्रमशः गढ़वाल की श्रीनगर, नरेंद्र नगर, चौबट्टाखाल और मसूरी सीट से विधायक हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद कुमाऊं मंडल की चंपावत सीट से विधायक हैं।
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…
छात्रसंघ चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस ने हल्द्वानी में मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान…
उत्तराखंड के हल्द्वानी में जारी भारी बारिश के बीच रविवार को चोरगलिया इलाके के लाखनमंडी…