उत्तराखंड

Uttarakhand: रौब जमाने के लिए कार पर लगाया ‘JUDGE’ लिखा स्टिकर, पुलिस ने किया ‘फैसला’

Uttarakhand के चमोली जिले की पुलिस ने रजिस्ट्रेशन चेकिंग अभियान ने दौरान ट्रैफिक नियम तोड़ने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने चालान काटने के साथ ही कार चालक को सख्त चेतावनी दी है। 

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को पांडुकेश्वर रजिस्ट्रेशन चैकिंग बैरियर के पास कार को रोका गया। आरोप है कि इस बीच कार ड्राइवर ने रजिस्ट्रेशन चैकिंग के लिए लगी अन्य गाड़ियों की लंबी लाइन को तोड़ते हुए गलत दिशा से आगे निकलने की जल्दबाजी की। उसकी कार पर ‘JUDGE’ लिखा हुआ एक स्टीकर भी लगा था। 

वहीं, कई वाहन चालकों ने इस ड्राइवर की रफ ड्राइविंग और नियमों की अनदेखी की शिकायत पुलिस से की। इस पर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को रोककर उससे पूछताछ की। इसमें सामने आया कि कार आरोपी ड्राइवर के दोस्त की है जिसका भाई लखनऊ के अदालत में काम करता है।

पुलिस के मुताबिक, उसने बताया कि कार पर ‘JUDGE’ लिखा स्टीकर ऑफिशियल पहचान के लिए नहीं बल्कि टोल बचाने और रौब जमाने के लिए लगाया गया था। आरोपी ड्राइवर यूपी के लखीमपुर खीरी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने मौके पर ही कार से स्टीकर हटाने के साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट में उसका चालान कर दिया। पुलिस ने उसे भविष्य में ऐसा न करने की सख्त चेतावनी दी है।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

28 minutes ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago