उत्तराखंड

Haridwar: निर्जला एकादशी स्नान पर्व पर आज रात से लागू होगा ट्रैफिक डायवर्जन

Haridwar पुलिस ने गुरुवार को होने वाले निर्जला एकादशी स्नान पर्व के मद्देनजर जिले में ट्रैफिक डायवर्जन के लिए स्पेशल प्लान तैयार किया है। इसके साथ ही बाहर से आने वाली गाड़ियों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी की गई है। पुलिस ने बताया कि हरिद्वार में आयोजित होने वाले निर्जला एकादशी स्नान पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए ये प्लान लागू किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा। नगला इमरती से वाहनों को डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग/होल्डिंग एरिया में लाया जाएगा, जहां से यातायात के अनुसार धीरे-धीरे छोड़ा जाएगा। वहीं, चीला मार्ग का प्रयोग ऋषिकेश से केवल एक्जिट के लिए किया जाएगा।

साथ ही सामान्य दबाव की स्थिति में गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन–सिंहद्वार–शंकराचार्य चौक मार्ग से वाहनों को भेजा जाएगा। बकौल पुलिस, टोल प्लाजा पर अधिक दबाव होने पर नहर पटरी मार्ग को एग्जिट के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, देहरादून और ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को जरूरत पड़ने पर मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा।

ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर–पंजाब से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु सामान्य रूट दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-नारसन-मंगलौर-कोर कॉलेज-ख्याति ढाबा-गुरुकुल कांगड़ी-शंकराचार्य चौक-हरिद्वार

पार्किंग

अलकनंदा पार्किंग
दीनदयाल पार्किंग
पंतद्वीप पार्किंग
चमगादड़ टापू पार्किंग

अत्यधिक दबाव होने पर

दिल्ली ➡️ मेरठ ➡️ मुजफ्फरनगर ➡️ नारसन ➡️ मंगलौर ➡️ नगला इमरती ➡️ लक्सर ➡️ फेरूपुर ➡️ जगजीतपुर ➡️ एसएम तिराहा ➡️ शनि चौक ➡️ मातृसदन पुलिया

पार्किंग

बैरागी कैम्प पार्किंग
दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से आने वाले वाहनों का डायवर्जन

अधिक दबाव होने पर:


सहारनपुर ➡️ मण्डावर ➡️ भगवानपुर ➡️ सालियर ➡️ बिजौली चौक ➡️ NH-344 ➡️ छुटमलपुर ➡️ बिहारीगढ़ ➡️ मोहण्ड ➡️ देहरादून/ऋषिकेश

नजीबाबाद जाने वाले वाहन


नारसन ➡️ मंगलौर ➡️ नगला इमरती ➡️ लक्सर ➡️ बालावाली ➡️ बिजनौर ➡️ नजीबाबाद
देहरादून/ऋषिकेश जाने वाली बसें

रामपुर तिराहा ➡️ देवबंद ➡️ कोलकी टोल ➡️ बिहारीगढ़ ➡️ मोहण्ड ➡️ देहरादून

मुरादाबाद/नजीबाबाद से आने वाले श्रद्धालु

छोटे वाहन
नजीबाबाद ➡️ चिड़ियापुर ➡️ श्यामपुर ➡️ चंडी चौकी ➡️ चंडी चौक

पार्किंग:

दीनदयाल
पंतद्वीप
चमगादड़ टापू

बड़े वाहन

नजीबाबाद ➡️ चिड़ियापुर ➡️ श्यामपुर ➡️ डायवर्जन

पार्किंग:

गौरीशंकर पार्किंग
नीलधारा पार्किंग

देहरादून/ऋषिकेश से आने वाले श्रद्धालु

रूट: देहरादून/ऋषिकेश ➡️ नेपाली फार्म ➡️ रायवाला ➡️ हरिद्वार

पार्किंग:
लालजीवाला
पंतद्वीप
चमगादड़ टापू

चारधाम/ऋषिकेश/देहरादून से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन

देहरादून ➡️ नेपाली फार्म ➡️ रायवाला ➡️ चंडी चौक ➡️ NH-344 ➡️ मेरठ/दिल्ली

चारधाम/ऋषिकेश/देहरादून से नजीबाबाद जाने वाले वाहन


देहरादून ➡️ नेपाली फार्म ➡️ रायवाला ➡️ चंडी चौक ➡️ चंडी चौकी ➡️ श्यामपुर ➡️ नजीबाबाद

ऑटो/विक्रम डायवर्जन व्यवस्था


यातायात दबाव बढ़ने पर देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला से आने वाले ऑटो एवं विक्रम जयराम मोड़ तक ही आएंगे तथा वहीं से वापस लौटेंगे।

जटवाड़ा पुल/ज्वालापुर से आने वाले ऑटो-विक्रम:
रानीपुर मोड़ ➡️ देवपुरा ➡️ बस स्टेशन ➡️ रेलवे स्टेशन ➡️ शिवमूर्ति तिराहा ➡️ यू-टर्न ➡️ तुलसी चौक ➡️ कनखल

बीएचईएल पुल की ओर से आने वाले ऑटो-विक्रम:
भगत सिंह चौक ➡️ टिबड़ी फाटक ➡️ पुराना रानीपुर मोड़ ➡️ देवपुरा ➡️ बस स्टेशन ➡️ रेलवे स्टेशन ➡️ शिवमूर्ति तिराहा ➡️ तुलसी चौक ➡️ कनखल

विशेष प्रतिबंध

ललतारा पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहन, ऑटो, विक्रम एवं टैक्सी का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
24 जून 2026 रात्रि 10:00 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
24 जून 2026 रात्रि 10:00 बजे से बस, ट्रैक्टर एवं बड़े यात्री वाहन हनुमान वाटिका होते हुए चमगादड़ टापू पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।
25 जून 2026 प्रातः 03:00 बजे से दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर मार्ग से आने वाले बड़े वाहनों को नगला इमरती से डायवर्ट कर बैरागी कैम्प पार्किंग में भेजा जाएगा।
24 जून 2026 रात्रि 12:00 बजे से स्नान पर्व समाप्ति तक:

देहरादून से आने वाले बड़े वाहन – लालजीवाला पार्किंग
नजीबाबाद से आने वाले बड़े वाहन – नीलधारा एवं गौरीशंकर पार्किंग में पार्क किए जाएंगे।

NEWS DESK

Recent Posts

प्रिय भावना! (भावना के नाम एक आम नागरिक का खत)

प्रिय भावना! कैसी भावना हो तुम! जो एक "कॉमेडियन" के दिए व्यंग्यात्मक बयान पर तो…

5 days ago

इस साल 35,000 पौधे रोपने का है लक्ष्य, 14 जुलाई से शुरू हुआ अभियान: डॉ आशुतोष पंत

हल्द्वानी में रहने वाले रिटायर्ड जिला आयुर्वेद अधिकारी और पर्यावरणविद् डॉ आशुतोष पंत ने बताया…

6 days ago

Haridwar: 94 धार्मिक स्थलों से हटाए गए मानकों के खिलाफ व बिना इजाजत लगाए गए लाउडस्पीकर

सुप्रीम कोर्ट द्वारा ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण एवं सार्वजनिक शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में…

1 week ago

बिजली स्मार्ट मीटर विवाद: पुराने मीटर को चैक मीटर की तरह यूज कर सकेंगे Nainital जिले के लोग

Nainital के डीएम ललित मोहन रयाल ने शनिवार को बिजली विभाग के अफसरों के साथ…

1 week ago

Uttarakhand: लाखों की चोरी का खुलासा, 160 ग्राम सोने और 1 किलो चांदी के जेवर बरामद

Uttarakhand के ऊधम सिंह नगर जिले की पुलिस ने लाखों की चोरी की घटना का…

2 weeks ago

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष बनाए गए रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी, जानें कौन हैं?

उत्तराखंड के राज्यपाल रिटार्यड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी को…

2 weeks ago