रुद्रपुर। नगर में नेशनल हाइवे पर मंगलवार को फ्लाईओवर के नीचे एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने मंगलवार सुबह काशीपुर हाईवे पर फ्लाईओवर के नीचे एक शव पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त की काफी कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच होने का अनुमान है। पुलिस उसकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि मौत की असल वजह का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर चलेगा। Post navigation पुलिस ने स्पा सेंटरों पर मारा छापा, गड़बड़ी मिलने पर 10 से ज्यादा को कराया बंद Haldwani में डबल ‘मर्डर’, युवक-युवती के शव मिलने से सनसनी; इलाका सील