हल्द्वानी की गल्ला मंडी में बरामद हुए युवक-युवती के शव।

हल्द्वानी। बरेली रोड स्थित नवीन मंडी के पिछले हिस्से (गल्ला मंडी) में युवक-युवती के खून से लथपथ शव बरामद हुए हैं। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। दोनों की हत्या बड़े पत्थरों से कुचलकर किए जाने की आशंका जताई जा रही है। दो शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, दुकानदारों ने गुरुवार सुबह गल्ला मंडी में दो शव पड़े देखे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। इस पर कोतवाली पुलिस और सीनियर अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों के सिर व चेहरे को बूरी तरह कुचला गया है। दोनों के चेहरे को इतनी बुरी तरह कुचला गया है कि उनकी पहचान न हो सके। 

इधर, पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। सबूत जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं, पुलिस फिलहाल दोनों की शिनाख्त करने की कोशिश में जुटी है। पुलिस युवक-युवती और घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से भी पूछताछ की है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्ज़े में ले लिया है।

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *