उत्तराखंड

Uttarakhand: नवजात का शव मिलने से हड़कंप, DNA सैंपल रखा जा सकता है सुरक्षित

रुद्रपुर। शहर के ट्रांजिट कैंप इलाके की नारायण कॉलोनी में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

इलाके के एक शख्स ने डायल 112 में कॉल कर पुलिस को नाले के पास नवजात का शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचायतनामे की कार्रवाई कर के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस ने भविष्य में होने वाली जांच में किसी भी तरह की दिक्कतों से बचने के लिए मृतक नवजात का डीएनए सैंपल रखने के लिए जिला अस्पताल को पत्र भेजा है। इसके बाद नवजात का डीएनए सैंपल सुरक्षित रखे जाने की संभावना है। 

वहीं, पुलिस नवजात के बारे में जानकारी जुटाने के लिए इलाके के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी चेक कर रही है। वहीं, पुलिस ने कहा है कि वह इस पहलु से भी जांच कर रही है कि नवजात को किन हालातों में कौन लोग नाले के पास छोड़कर गए। पुलिस का दावा है कि मामले में जल्द दोषियों को चिह्नित कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Uttarakhand: ED ने हरीश रावत के पूर्व OSD के घर पर मारा छापा, हरदा बोले- कांग्रेस के पदों से चाहूंगा हटना

ED ने Uttarakhand के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में OSD रहे चंदन सिंह…

1 hour ago

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago