उत्तराखंड

शर्मनाक: अपने 5 बच्चों से भीख मंगवा रहा था शख्स, 1 हुआ लापता तो खुला राज

हरिद्वार। लक्सर इलाके से एक ऐसा शर्मनाक वाकया सामने आया है जिसने पिता के रिश्ते की संवेदना पर सवालिया निशान लगा दिया है। जहां एक ओर लोग अपने बच्चों की परवरिश और उनका भविष्य संवारने के लिए रात-दिन जी तोड़ मेहनत करते हैं वहीं लक्सर में एक शख्स अपने ही पांच बच्चों से कथित तौर पर भीख मंगवाकर गुजारा कर रहा था। 

मामले का खुलासा तब हुआ जब शख्स का 12 वर्षीय बेटा अचानक लापता हो गया और पुलिस ने सूचना मिलने पर मामले की जांच-पड़ताल की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने बच्चे को बरामद कर पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली बात बताई। बकौल रिपोर्ट्स, बच्चे ने पुलिस को बताया कि वे पांच भाई-बहन है और उसका पिता सभी को आसपास के इलाकों में भेजकर भीख मंगवाता है। जांच में यह भी सामने आया कि बच्चे का पिता खुद काम-धंधा नहीं करता है। 

बच्चे ने रेलवे स्टेशन पर गुजारी रात, सुबह पुलिस से हुई मुलाकात

बच्चा रविवार को लापता हुआ था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर मामले में अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस को बच्चा सोमवार सुबह लक्सर कस्बे से बाहर निकलने के दौरान मिला। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,  बच्चे ने पूछताछ में बताया कि भीख मांगने के दौरान देर होने पर वह रात को रेलवे स्टेशन पर रुक गया था।

पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सौंप दिया है। बकौल रिपोर्ट्स, पुलिस ने बच्चे के पिता को उनसे भीख ना मंगवाने की हिदायत दी है। साथ ही पुलिस ने बच्चों का एडमिशन गांव के सरकारी स्कूल में करवाने की कोशिश करने की बात भी कही है। 

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago