हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से जीजा-साली समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और एक पीड़िता को उनके चुंगल से छुड़ाया है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सलेमपुर स्थित हृदय विहार कॉलोनी के एक घर में सेक्स रैकेट संचालित होने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। पुलिस ने मौके से कलियर निवासी इरफान, उसकी साली और महमूदपुर निवासी सोफियान को गिरफ्तार किया है। वहीं, आरोपियों के चुंगल से यूपी की रहने वाली एक युवती को छुड़ाकर उसके परिजन को सौंपा गया है। आरोप है कि युवती के फोटो मोबाइल फोन पर भेजकर ग्राहकों को बुलाया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया। बताया जा रहा है कि आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। किराए के मकान में चल रहा था गंदा काम पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपी किराए के मकान में कई दिनों से अवैध गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। इससे इलाके का माहौल बिगड़ने की बात भी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, मौके से आपत्तिजनक सामग्री, 4 मोबाइल फोन, कार और नगदी बरामद हुई है। मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से नौकरी का झांसा देकर फंसाई गई थी युवती पुलिस की पड़ताल में पीड़िता को इंस्टाग्राम पर बनाई गई फर्जी आईडी के जरिए जाल में फंसाए जाने की बात सामने आई है। आरोप है कि पीड़िता को पिछले महीने ही अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर बहादराबाद बुलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसे जबरन इस धंधे में धकेला गया है। आपत्तिजनक वीडियो-फोटो शूट कर किया जा रहा था ब्लैकमेल! पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। उसने बताया कि आरोपियों ने उसके आपत्तिजनक स्थिति के वीडियो व फोटो शूट कर रखे हुए थे। आरोप है कि पीड़िता द्वारा गंदे धंधे को छोड़ने की बात कहने पर उसे उसके रिश्तेदारों को ये वीडियो व फोटो भेजने की धमकी दी जाती थी। Post navigation Nainital: 17 मार्च को यहां लगेगा रोजगार मेला, 500 पदों पर होगी भर्ती Uttarakhand: यहां मिला नेपाली शख्स का कंकाल, 7 महीने से था लापता