उत्तराखंड

Ranji Trophy: पहली बार सेमीफाइनल में पहुंची Uttarakhand की टीम, CM ने दी बधाई

हल्द्वानी। उत्तराखंड की क्रिकेट टीम पहली बार रणजी ट्रॉफी लीग के सेमीफाइनल में पहुंची है। इस पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड और उत्तराखंड की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि राज्य के खेल इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण मील का पत्थर है। 

बकौल मुख्यमंत्री धामी, इससे राज्य के खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने बेहतर टीमवर्क, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने सेमीफाइनल मुकाबले के लिए टीम को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड की टीम सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाएगी और राज्य का गौरव बढ़ाएगी।

राज्य में खेलों को लगातार किया जा रहा है प्रोत्साहित: सीएम धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राज्य सरकार द्वारा खेलों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, जिससे राज्य के युवा राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें।

अभिजात कांडपाल

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago