हल्द्वानी। उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम आज यानी गुरुवार से अगले 10 दिन तक बंद रहेंगे। इस दरमियान नए राशन कार्ड बनाने, निरस्त करने, ट्रांसफर करने, यूनिट जोड़ने-हटाने और नई दुकान जोड़ने समेत अन्य ऑनलाइन काम नहीं हो पाएंगे।

दरअसल, भारत सरकार द्वारा स्मार्ट पीडीएस योजना के तहत सभी राज्यों के लिए एक एकीकृत/उच्चीकृत यूआरसीएमएस पोर्टल बनाया जाना है। इसके मद्देनजर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत आरसीएमएस पोर्टल पर चल रही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम पोर्टल में ट्रांसफर किया जाना है।

ये ट्रांसफर यूआरसीएमएस पोर्टल में किए जाने के चलते 26 फरवरी से सात मार्च तक राशन कार्ड से जुड़े ऑनलाइन काम बंद रहेंगे।इसके साथ ही क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति कार्यालयों में भी पोर्टल से जुड़े काम नहीं होंगे। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *