Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है। इस बार महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी सुपरवाइजर के 31 पदों पर भर्ती निकाली है। इस पद के लिए 25 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। इस पद पर चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-5 के तहत ₹29,200/माह से ₹92,300/माह तक वेतन मिलेगा।

कौन कर सकेगा आवेदन?

इस पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु एक जुलाई 2026 को 31 से 59 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी का आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष की निरंतर सेवा पूरी करना अनिवार्य है। अभ्यर्थी को स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 

कैसे करें आवेदन?

पात्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता विभाग की आधिकारिक वेबसाइट wecd.uk.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञप्ति, पात्रता शर्तें, जरुरी दस्तावेजों और आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारियां भी इस वेबसाइट पर ही मिलेंगी। 

कितने पद रहेंगे आरक्षित?

जानकारी के मुताबिक, कुल 31 पदों में से अनुसूचित जाति (SC) के लिए 4, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 7 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 3 पद आरक्षित होंगे जबकि 17 पद अनारक्षित रखे गए हैं। गौरतलब है कि अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए कोई पद आरक्षित नहीं होगा। 

Pahad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *