उत्तराखंड

Haldwani में कल से शुरू होगा VIMUN, जुटेंगे देशभर के युवा प्रतिनिधि

हल्द्वानी के पाल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में शनिवार को विजन इंडिया मॉडल यूनाइटेड नेशंस (Visionary India Model United Nations–VIMUN) का शुभारंभ होगा। आयोजकों ने शुक्रवार को आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दो दिवसीय कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी मीडिया के साथ साझा की।

आयोजकों ने बताया कि 11 और 12 जुलाई को आयोजित होने वाले VIMUN सम्मेलन में देश के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों से आए छात्र-प्रतिनिधि संयुक्त राष्ट्र की विभिन्न समितियों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान प्रतिभागी समसामयिक राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर वाद-विवाद, संवाद, नीति-निर्माण और विचार-विमर्श की प्रक्रिया का अनुभव प्राप्त करेंगे।

संस्थान के अनुसार, मॉडल यूनाइटेड नेशंस जैसे आयोजन विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, प्रभावी संवाद कौशल, शोध एवं विश्लेषण की क्षमता, वैश्विक दृष्टिकोण और कूटनीतिक समझ विकसित करने का प्रभावी माध्यम हैं। उनका कहना है कि VIMUN केवल एक शैक्षणिक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को जिम्मेदार और जागरूक वैश्विक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करने वाली पहल है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में संस्थान के चेयरमैन नारायण पाल, एमडी निर्भय पाल, सचिव कामिनी पाल, सीईओ अतुल पाल, हेड ऑपरेशन भानु बिष्ट और पीआरओ शुभांगी शांडिल्य मौजूद रहे। वहीं, Visionary India की ओर से को-फाउंडर व  डायरेक्टर जनरल हरमन सिंह, को-फाउंडर ऋषभ खत्री और फाइनेंशियल एडवाइजर स्वर्णिम शामिल हुए। (प्रे.का & प्रे.वि.)

NEWS DESK

Recent Posts

Nainital: डीएम ने 2 और बदमाशों को किया तड़ीपार

नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…

3 weeks ago

Nainital DM ने इन 6 बदमाशों को 6 माह के लिए किया तड़ीपार

Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…

3 weeks ago

Haldwani: जुए में हारी रकम वसूलने के लिए हुई लाखों की लूट; 2 अरेस्ट, कई हैं फरार

हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…

3 weeks ago

BJP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में Uttarakhand के किन नेताओं को मिली जगह?

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…

4 weeks ago

Uttarakhand: 5 साल पहले मर चुके शख्स के खिलाफ बिजली चोरी का केस दर्ज!

ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…

4 weeks ago

Uttarakhand के CM Dhami का नैनीताल दौरा कल, लेंगे अहम बैठकें

Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…

4 weeks ago