Haridwar की पिरान कलियर कोतवाली पुलिस ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से संपर्क करने, उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के आरोप में वांछित युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पांच सितंबर 2026 को पीड़िता के परिजन ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर दी थी। आरोप है कि गढ़ीपुख्ता, शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी दानिश ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर नाबालिग से संपर्क किया। इसके बाद उसे कथित तौर पर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल केस दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता को इलाज के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेजा गया। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की। टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने 25 सितंबर को आरोपी दानिश को हिरासत में ले लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ जरुरी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Uttarakhand सरकार ने युवाओं के लिए एक बार फिर नौकरी का पिटारा खोल दिया है।…
Uttarakhand के रामनगर (Nainital) स्थित एक रिजॉर्ट में दिल्ली की युवती के साथ रेप का…
नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया है कि जिले के विभिन्न ग्रामीण व…
हल्द्वानी स्थित एमबी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को 'देवभूमि उद्यमिता योजना' (DUY) के अंतर्गत…
Uttarakhand के देहरादून जिले की पुलिस ने पटेलनगर के हरभजवाला इलाके में किराये के कमरे…
Uttarakhand के हल्द्वानी की रहने वालीं बॉक्सर पूनम बिष्ट ने ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में…