बागेश्वर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले की तीन प्रमुख सड़कों के नाम बदलने की स्वीकृति दे दी है। सरकार ने ये फैसला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और इलाके के प्रतिष्ठित लोगों के सम्मान में लिया है।
सरकार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, पेश किए गए प्रस्ताव स्वीकार करते हुए जिले के काण्डे-थपलिया मोटर मार्ग का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम सिंह गड़िया मोटर मार्ग करने का अनुमोदन किया गया है। इसके साथ ही करूली बैण्ड से गाजली बिजौरिया मोटर मार्ग का नाम स्वर्गीय रामदत्त पाण्डेय मोटर मार्ग रखा गया है।
वहीं, बिलखेत गैराड़ मोटर मार्ग (कलनाबैंड-पंतक्वैराली मोटर मार्ग) का नाम स्वर्गीय हीरा सिंह धपोला मोटर मार्ग के नाम से जाना जाएगा। बताया जा रहा है कि सरकार ने ये फैसला स्थानीय लोगों की मांग पर लिया है।
रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप इलाके में गोल मड़ैया के पास रविवार रात एक नाले में एक…
पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई…
बागेश्वर। जिले के कपकोट इलाके में रविवार को खंडहर में एक शख्स का कंकाल मिलने…
हरिद्वार। जिले के रानीपुर कोतवाली की पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक मकान…
नैनीताल। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 17 मार्च को पतलोट में रोजगार मेले का…
हल्द्वानी। नैनीताल जिले के मुखानी थाने की पुलिस ने होली की सुबह इलाके के बिठौरिया…