पिथौरागढ़। बंगापानी-मदकोट मार्ग पर एन बैंड के पास रविवार को एक कार अनियिंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए।
जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ जब युवक कार से मदकोट के रास्ते मुनस्यारी जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार बंगापानी से करीब 1 किलोमीटर पहले एन बैंड के पास अनियिंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।
हादसे में धूरातोली निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी और दौला के रहने वाले अंकित पांडे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल पिथौरागढ़ निवासी आयुष पंत और देवेश पंत को पिथौरागढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बकौल रिपोर्ट्स, अस्कोट के पास आयुष का भी निधन हो गया। वहीं, देवेश की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से इलाके में मातम पसर गया है।
नैनीताल के जिला मजिस्ट्रेट ललित मोहन रयाल की अदालत में गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत…
Nainital जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश…
हल्द्वानी के गोरापड़ाव में हथियारों के बल पर करीब आठ लाख रुपये की डकैती के…
BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित कर…
ऊधम सिंह नगर के काशीपुर स्थित बरखेड़ी पांडे गांव में 5 साल पहले मर चुके…
Uttarakhand के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार, (16 अगस्त) को नैनीताल जिले के दौरे पर…